Black and white@ Desk
Rishikesh: श्यामपुर स्थित निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल (NDS) 16 दिसंबर को 25 साल पूरे होने पर सिल्वर जुबली मनाने जा रहा है जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
इस दौरान संस्थापक महंत बाबा राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज की मौजूदगी में स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही गुरबाणी भी होगी। 10वीं और 12वीं के होनहार छात्र छात्राओं और साल 1997 से कार्यरत कर्मचारियों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में स्कूल की प्रिंसिपल ललिता कृष्णा स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र पिक्चर गैलरी होगी जिसमें गिनीज बुक होल्डर राजेश चंद्र और शेखर रावत की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
बताया कि स्कूल की स्थापना 14 अप्रैल 1996 को बैसाखी के दिन की गई थी। मौके पर निर्मल एजुकेशन इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉक्टर एसएन सूरी, इंस्टिट्यूशन निदेशक महंत गुरविंदर सिंह, निर्मल आश्रम अस्पताल के प्रशासक बिक्रमजीत सिंह, करमजीत सिंह, अतुल उनियाल, प्रतीश श्रीवास्तव, हरमन सिंह, विनोद आदि मौजूद थे।
NDS की सिल्वर जुबली…शामिल होने आएंगे राज्यपाल
Leave a comment
Leave a comment
