Crime editor@ DN
Rishikesh: दोस्तों के साथ मुनिकीरेती क्षेत्र में घूमने आया एक शख्स गंगा में नहाते हुए बह गया। साथी ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नाकामयाब रहा। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था।
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम राहुल मिश्रा (32) पुत्र अरुण मिश्रा निवासी बरेली, यूपी छह दोस्तों के साथ मुनिकीरेती पहुंचा था। इसबीच वह साथी राहुल मौर्य निवासी प्रतापगढ़, यूपी नीमबीच के पास गंगा में नहाने चला गया। नहाते वक्त अचानक राहुल मिश्रा तेज प्रवाह की चपेट में आकर बहने लगा, तो साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया। बचाने के फेर में वह खुद बहने लगा, जिसे आसपास के लोगों ने बामुश्किल बचा लिया, लेकिन वह राहुल मिश्रा को नहीं बचा सके। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहुल मिश्रा की तलाश को गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया।
देर शाम तक एसडीआरएफ राहुल का सुराग नहीं लगा सकी थी। प्रभारी निरीक्षके रितेश शाह ने बताया कि राहुल मिश्रा छह साथियों के साथ हरिद्वार के कनखल में एक मित्र की शादी में शामिल होना पहुंचा था। बताया कि वह ग्रेटर नोएडा में एक निजी दूरसंचार कंपनी में कार्यरत है। इस बाबत परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान रोकना पड़ा है। रविवार को फिर से राहुल की गंगा में तलाश की जाएगी।
दोस्त नहीं बचा पाया दोस्त की जान…गंगा में बह गया बरेली का नौजवान
Leave a comment
Leave a comment
