Black and white@ Desk
Rishikesh: गुरूपर्व के मौके पर आगामी 25 दिसंबर को गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब परिसर में मेडिकल कैंप और 29 दिसंबर को गुरूपर्व पर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने कार्यक्रम को लेकर अहम सुझाव भी रखे। जिस पर मंथन किया गया।
गुरूवार को लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की ओर आयोजित बैठक की अध्यक्षता मेयर अनिता ममगाईं ने की। बैठक में मेडिकल कैंप और गुरुपर्व की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि मेडिकल कैंप पिछले 13 वर्षो से जनसहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस बार मेडिकल कैंप में सेवा देने वाले एसबीएम इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट, भरत मंदिर संस्कृत विद्यालय के छात्रों को गुरूपर्व पर सम्मानित किया जाएगा। बताया कि मेडिकल कैंप में विभिन्न बीमारियों से जुड़े 50 डाक्टर मौजूद रहेंगे।
बैठक में भरत मंदिर ट्रस्ट के महंत हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, दीप शर्मा, समाजसेवी विनय उनियाल, महंत प्रपन्नाचार्य रवि शास्त्री, कांग्रेस प्रदेश सचिव राजपाल खरोला आदि ने भी कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सुझाव रखे।
मौके पर पार्षद रीना शर्मा, राकेश मियां, अजीत सिंह, मनीष बनवाल, व्यापारी नेता राजकुमार अग्रवाल, ज्योति शर्मा, गुरबचन सिंह, मनजीत सिंह, सरोज डिमरी, विमला रावत, उषा रावत, डा. अंकित सिंह, मदनमोहन शर्मा, सुरेश सुरी, राजेंद्र सेठी, नरेंद्र शर्मा, बीएस पुंडीर आदि मौजूद रहे।
लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ मनाया जाएगा गुरुपर्व
Leave a comment
Leave a comment
