Crime editor@ DN
Rishikesh: बहात्तर सीढ़ी घाट पर एक शख्स गंगा में संदिग्ध परिस्थितियों में बह गया। युवक के साथियों की सूचना पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक मनोज (22) पुत्र मांगेराम निवासी जलालाबाद, शामली, यूपी दोपहर में घाट पर नहाने के लिए पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अचानक तेज प्रवाह की चपेट में आकर बह गया। साथियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद जल पुलिसकर्मी और एसडीआरएफ की टीम ने मनोज की तलाश को गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

घाट से बैराज जलाशय तक चले तलाशी अभियान में देर शाम तक टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। एसएसआई दर्शन सिंह काला ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से अभियान को रोकना पड़ा है। गुरूवार को फिर से उसकी गंगा में तलाश की जाएगी।
