Black and white@ Desk
ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में निरामय स्वास्थ्य केंद्र ऋषिकेश से टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अमिलिया कोल माइन परियोजना में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को आला दर्जे की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
टेलीमेडिसिन सेवा के शुभारंभ के लिए कारपोरेशन की ओर से ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) राजीव विश्नोई ने निरामय केंद्र से ऑनलाइन टेलीमेडिसिन सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन सेवा शुरू होने से विषम क्षेत्र स्थित अमिलिया कोल माइन में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी।
ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम में पर निदेशक वित्त जे बहरा मानव संसाधन एवं प्रशासनिक मुख्य महाप्रबंधक वीर सिंह, अमेलिया कोल माइन परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक एके शर्मा, मानव संसाधन वरिष्ठ प्रबंधक विमल दुर्गापाल, निरामय स्वास्थ्य केंद्र की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विभा चौधरी आदि शामिल रहे थे।
