Political editor@ RR
देहरादून। दिल्ली के छावला गैंगरेप और हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से आरोपियों के बरी होने के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री ने मृत पीड़िता के परिजनों से बात की है। मुख्यमंत्री के पीड़िता के पिता से बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी पीड़िता के पिता से बात करते हुए उन्हें ढांढस से बंधा रहे हैं। इसके साथ ही वह प्रकरण में राज्य सरकार के स्तर पर हर संभव मदद का भरोसा भी पिता को दे रहे हैं। बातचीत में वह कानून मंत्री किरण रिजिजू से बातचीत का भी जिक्र कर रहे हैं। इसके साथ ही वह दिल्ली में परिजनों से मुलाकात की बात भी कह रहे हैं। देखिए! क्या कुछ बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
‘पहाड़’ की निर्भया: पिता से CM बोले- मैं दिल्ली आ रहा हूं… देखिए बातचीत का वीडियो
Leave a comment
Leave a comment
