Chief Reporter@ RC
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव की घोषणा कर दी है। बिरला परिसर में 17 नवंबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग होगी।
केंद्रीय विवि के बिरला परिसर में इस बार 6500 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। छात्रसंघ चुनाव के लिए विभिन्न्न पदों पर 16 छात्रों ने नॉमिनेशन किया है। छात्रसंघ चुनाव के लिए विवि ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विवि ने बिरला, बादशाहीथौल और एसआईटी कैंपस में चुनाव अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। तीनों परिसरों में 17 नवम्बर को मतदान होगा। अगले दिन विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण होगा।
बताते चलें, गढ़वाल के मुख्य परिसर श्रीनगर में दो दिनों तक चली नॉमिनेशन प्रकियां में विभिन्न पदों पर 16 छात्र छात्राओं ने अपना नॉमिनेशन करवाया। वहीं, बिरला परिसर के चुनाव अधिकारी डा. आरसी डिमरी ने बताया कि बिरला परिसर में 16 छात्रों ने विभिन्न पदों पर नॉमिनेशन कराया। विवि में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में 16 प्रत्याशियों में होगा चुनावी घमासान
Leave a comment
Leave a comment
