Political editor@RR
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान राकांपा के कंधाल जडेजा अपनी पार्टी के इकलौते विधायक थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पोरबंदर जिले के कुटियाना विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। वहीं इस बार पार्टी आनंद जिले की उमरेठ, अहमदाबाद जिले की नरोदा और दाहोद जिले की देवगढ़ बरिया सीट से चुनाव लड़ेगी।
गुजरात में इस वक्त चुनावी माहौल गर्म है। राजनीतिक पार्टियां अपने चुनावी किले को मजबूत करने में जुटी हैं। पार्टियों के उम्मीदवार और कार्यकर्ता अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। चुनावों से पहले पार्टियां गठबंधन कर रही हैं। इसी क्रम में पिछले कई वर्षों से सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस ने सरकार में वापसी करने के लिए अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं।

उमीदवार घोषित करने के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने अब प्रदेश में राष्टवादी कांग्रेस पार्टी से चुनाव पूर्व गठबंधन का ऐलान किया है। जिसके तहत शरद पवार की पार्टी राज्य की 182 में से तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों के नेताओं ने शुक्रवार को यहां गठबंधन का ऐलान किया। राकांपा के कंधाल जडेजा अपनी पार्टी के इकलौते विधायक थे जिन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में पोरबंदर जिले के कुटियाना विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी।