Crime editor@ DN
देहरादून।।चमोली जिले के रैणी गांव में आपदा में दर्जनों लोगों की मौत के बाद लापता लोगों में से एक और का शव मिला है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर रित्विक कंपनी तपोवन से जुड़े डा. सुशील कुमार शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि तपोवन स्थित एसएफटी आउटफाल टनल में रैणी आपदा से संबंधित एक पुरुष का शव बरामद हुआ है। पुलिसकर्मी एसएफटी टनल के पास पहुंचे, तो टनल के मुहाने से करीब 545 मीटर भीतर उन्हें एक शव पुरुष का मिला। तलाशी में शव के पास आधार कार्ड भी मिला। आधार कार्ड के नंबर के आधार पर उसकी पहचान प्रमोद पुत्र साधु राम निवासी ग्राम अक्लसिया, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रुप में हुई।
पूछताछ में डा. सुशील कुमार शर्मा ने बताया गया कि मृतक रित्विक कंपनी में कार्य करता था, जोकि साल 2021 में आई आपदा में लापता हो गया था। वहीं, पुलिस कर्मियों ने प्रमोद के भतीजे सचिन सैनी से फोन पर संपर्क कर शव की फोटो और आधार कार्ड को भेजा, जिसके बाद सचिन ने चाचा प्रमोद पुत्र साधु राम के रूप में पहचान की। शिनाख्त के बाद पंचनामा भर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
