Black and White@ Desk
Rishikesh: घाट रोड व्यापार सभा अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा को केंद्रीय संचार विभाग में जिम्मेदारी मिली है। उन्हें केंद्रीय दूरसंचार सलाहकार समिति में सदस्य नामित किया गया है। शर्मा के मनोनयन से व्यापारियों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। भारत संचार निगम लिमिटेड के सहायक महाप्रबंधक ने उन्हें नियुक्ति का पत्र जारी किया है। समिति में सदस्य बनने पर पवन ने कहा कि देश में संचार सेवाओं का बेहतर करने के लिए वह अहम सुझाव देंगे। समिति के माध्यम से भारतीय संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष ललिम मोहन मिश्र, महामंत्री प्रतीक कालिया, शरद सेमवाल आदि ने खुशी जाहिर की है।
पवन शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी…दूरसंचार समिति में सदस्य नियुक्त
Leave a comment
Leave a comment
