Rishikesh: भाजपा के सांगठनिक जिले ऋषिकेश में युवा मोर्चे ने आठ मंडलों की कार्यकारिणी का विस्तार किया है, जिसमें 104 कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन की मजबूती और केंद्र व राज्य सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया है।
मोर्चे के जिला महामंत्री शिवम टुटेज ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष अंकित बिजल्वाण की संस्तुति पर जिले के आठ मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। बालावाला, रानीपोखरी, डोईवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, रायवाला, वीरभद्र और माजरीग्रांट में 13-13 कार्यकर्ताओं को उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों की कमान सौंपी गई है। बताया कि मनोनीत कार्यकर्ताओं से नगर निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अभी से जुटने के लिए भी कहा गया है। देखिए सूची….

