Black and white@ Desk
Rishikesh: एनडीएस स्कूल ने इंडियन स्पोर्ट्स नेशनल गेम्स-2022 के अंडर-17 फुटबॉल मैच में परचम लहराया। स्कूल के होनहार खिलाड़ियों ने फुटबॉल ट्राफी जीतकर राज्य का नाम भी देशभर में रोशन कर दिया है। टीम की कामयाबी से स्कूल प्रबंधन के साथ ही अभिभावकों में खुशी की लहर है।
श्यामपुर स्थित एनडीएस स्कूल के खेल प्रशिक्षक अक्षय कुमार के मुताबिक टीम में शामिल खिलाड़ी महंत बाबा राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज का आशीर्वाद लेकर नेशनल गेम्स में शामिल होने के लिए निकले थे, जिसमें 28 से 29 दिसंबर को अंडर-17 बालक वर्ग में गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में इंडियन गेम्स- 2022 का आयोजन हुआ।
उत्तराखंड की ओर से एनडीएस के छह स्टूडेंट्स आशीष रावत, आशुतोष रावत, सोहित सेमवाल, आयुष गुलियाल, विकास सिंह और प्रियांशु पैन्यूली भी खेले। अक्षय कुमार ने बताया कि 4-0 से दिल्ली की टीम को हराकर चैंपियन्स ट्रॉफी उत्तराखंड के नाम की। कामयाबी पर स्कूल की प्रधानाचार्य ललिता कृष्णास्वामी ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
जीत लिया खिताब…नाम कर दिया रोशन…यह है NDS के होनहार
Leave a comment
Leave a comment
