Black and white@ Desk
ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कारपोरेट कार्यालय में ऊर्जा संरक्षण के तहत राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें ऋषिकेश समेत आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में आचार्यकुलम हरिद्वार की छात्रा भावना प्रथम रही। जबकि, ग्रुप बी में डीपीएस रानीपुर की आदिया ने पहला स्थान हासिल किया।

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शामिल हुए। निदेशक वित्त जे बेहेरा ने उनका शॉल उड़ाकर अभिवादन किया। संचार विभाग के प्रबंधक गौरव कुमार के मुताबिक प्रतियोगिता में हम प्रो प्लानेट लोग हैं और परिपत्र अर्थव्यवस्था- पुन: उपयोग व कम करें और रीसायकल विषय पर ग्रुप ए में कक्षा 5, 6 और 7 के बच्चों और ग्रुप बी में कक्षा 8, 9 वह 10 के बच्चों ने पेंटिंग कर कागज पर तस्वीरें उकेरी।
प्रबंधक गौरव ने बताया कि ग्रुप ए में आचार्यकुलम हरिद्वार की भावना पहले स्थान पर रही। उन्हें 50 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। द्वितीय स्थान पर डीपीएस रानीपुर की अदिति रही। अदिति को 30 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। तीसरे स्थान पर आचार्यकुलम हरिद्वार की ही देवांशी रही। देवांशी को 20 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में दिए गए।
प्रबंधक गौरव ने बताया कि ग्रुप बी में डीपीएस रानीपुर की आदिया प्रथम रही। आदिया को 50 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर आचार्यकुलम हरिद्वार की सनाया को 30 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रहे राम आशीष को 20 हजार रूपए दिए गए। बताया कि प्रतियोगिता में परिणाम का चयन ईवैल्यूएशन जूरी के सदस्यों ने किया। विजेता छात्र-छात्राओं को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर कारपोरेशन के मुख्य महाप्रबंधक वीर सिंह आदि मौजूद रहे।