Chief editor@ Rao Mazid Ali
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को धामी सरकार पूरा करने में जुटी है, जिसके तहत सरकार ने राज्य को ड्रोन प्रदेश बनाने की कवायद शुरू कर दी है। सबसे पहले ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल के हिल्ट्रॉन परिसर में कंप्यूटर और ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया।
आईडीपीएल स्थित हिल्ट्रॉन परिसर में खोले गए कंप्यूटर और ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ अवसर पर आईटीडीए की अपर निदेशक शशि सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वह उत्तराखंड को ड्रोन प्रदेश के रूप में विकसित करना चाहते हैं। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ड्रोन प्रशिक्षण लेने वाले युवा बेहतर रोजगार के अवसर ड्रोन के माध्यम से जुटा सकते हैं। लिहाजा, राज्य में दर्जनों ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के पहले ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ कर दिया है।
ड्रोन प्रशिक्षण सेंटर के डायरेक्टर बिजेंद्र चौहान ने बताया कि राज्य को नए आयाम से जोड़ने के लिए ड्रोन तकनीक बेहद ही नई तकनीक है। सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से सम्बद्ध आईटीडीए नए ड्रोन सेंटर खोलकर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयास में जुट गया है। शुरुआत में BPL बच्चों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेंटर की शुरुआती 25 सीटें प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। एडमिशन लेने वाले युवाओं को अब सेंटर में ड्रोन के महत्व की जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि सेंटर का संचालन सेवा टीएचडीसी के माध्यम से किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री का सपना होगा साकार…उत्तराखंड मेंड्रोन के जरिए मिलेगा रोजगार
Leave a comment
Leave a comment
