Chief Reporter@ RC
ऋषिकेश। श्रीगुरु नानक देव जी का 553 वां पावन प्रकाश पर्व निर्मल आश्रम में बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास मनाया गया। इस मौके पर मायाकुंड स्थित आश्रम में आयोजित समागम में गुरू घर के सुप्रसिद्ध कीर्तनीय भाई सतवंत सिंह बरेली वाले और वाह भाई ओमवीर सिंह देहरादून वालों ने मधुर रचना से गुरबाणी शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। समागम में शहर और आसपास के इलाकों से भारी तादाद में श्रद्धालु जुटे। उन्होंने समागम में पहुंचकर श्री गुरु नानक देव जी की आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन अखंड पाठ साहिब के भोग कीर्तन व अरदास के के गुरु का अटूट लंगर वितरित भी किया गया। समागम में निर्मल आश्रम संस्था के सेक्रेटरी जनरल संत बाबा जोध सिंह, बिक्रमजीत सिंह, एमडीएस की प्रधानाचार्य ललिता कृष्णा स्वामी, डॉ सुनीता शर्मा, अमृतपाल डंग, आतम प्रकाश भाऊ, अजय शर्मा, हरमनप्रीत सिंह, निर्मल सिंह, दिनेश शर्मा, तरनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, विनोद, सोहन सिंह, गुरजिंदर सिंह, अनिल किंगर, शमशेर सिंह, गुरजिंदर सिंह जोहल आदि मौजूद रहे।
निर्मल आश्रम में धूमधाम से मना प्रकाश पर्व
Leave a comment
Leave a comment
