Black and white@Rishikesh श्रीभरत मंदिर परिसर में वसंत उत्सव के तहत आयोजित संस्कृत विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंगलवार की शाम आचार्य बालकृष्ण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है।मंत्रों की शक्ति और जीवन का सार है। बालकृष्ण ने रक्तवीर पार्षद राजेंद्र बिष्ट को 155 बार रक्तदान करने पर सम्मानित भी किया। वहीं, कार्यक्रम में संस्कृत छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
इस अवसर पर मेला संयोजक दीप शर्मा, विनय उनियाल, वरुण शर्मा, महंत रवि शास्त्री, जनार्दन कैरवान, प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य के एल दीक्षित, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, डॉ सुनील दत्त थपलियाल, पार्षद माधवी गुप्ता, गोविन्द सिंह रावत, सुभाष डोभाल, संजीव कुमार, अमित चटर्जी, रंजन अंथवाल, दीपक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
