Desk@ Black and White
Rishikesh: दीपावली के शुभ अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के मुख्य बाजार क्षेत्र में भ्रमण किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने स्वदेशी को अपनाने की अपील करते हुए स्वच्छ व सुंदर ऋषिकेश निर्माण का आह्वान भी किया।

सोमवार को पूर्व मंत्री अग्रवाल हरिद्वार रोड, त्रिवेणी मार्ग, रेलवे रोड समेत नगर के प्रमुख बाजार में पहुंचे। कहा कि व्यापारी समाज देश की आर्थिक रीढ़ है और समाज को समृद्ध बनाने में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है। दीपावली का पर्व सिर्फ दीपों का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की भावना को पुनर्जीवित करने का पर्व भी है। उन्होंने व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं से अपील की कि वे इस दीपावली ‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प लें और अपने आस-पास निर्मित स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, जिससे स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिले। छोटे व्यापारियों को भी सशक्त बनाया जा सके।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी , पार्षद माधवी गुप्ता , पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम , पंकज जुगलान , पंकज डोभाल ,पवन गोयल ,राजेंद्र बिजलवान , सोनू पांडेय , अनिरुद्ध शर्मा , मोहित शर्मा , अभिषेक रावत , राम सिंह पंवार , रूपेश गुप्ता , संजीव पाल आदि मौजूद थे ।
