Black and White@ Desk
Rishikesh: शहर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर निगम ने साइकिल रैली का आयोजन किया। इस दौरान साइकिल सवार प्रतिभागियों ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। बताया कि ऋषिकेश में साइकिल ट्रैक विकसित करने को नगर निगम कवायद भी तेज कर दी है।
गुरूवार को आयोजित साइकिल रैली को पद्मश्री कल्याण सिंह रावत मैती ने इंद्रमणि बड़ोनी चौक से हरी झंडी दिखाई। साइकिल सवार पहाड़ी पेडलर्स, ऋषिकेश साइकिल क्लब और ब्लू राइडर्स के सदस्य श्यामपुर फाटक तक पहुंचे। यहां से वापस उन्होंने दून रोड स्थित चौक पर ही रैली का समापन किया। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने सदस्यों को सम्मानित किया। बताया कि साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य परिवहन साधन के रूप में साइकिल का इस्तेमाल कर पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य के लिए लोगों को प्रेरित करना था। स्वच्छत के प्रति भी लोगों में जागरूकता को यह आयोजन किया गया।
नगर आयुक्त ने बताया कि ऋषिकेश में साइकिल ट्रैक नहीं है, जिससे साइकिल चलाने वालों को दिक्कतें पेश आती हैं, जिसके चलते नगर निगम ने यह तय किया है कि शासन के माध्यम से जल्द ही शहर में साइकिल ट्रैक विकसित किया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, गुरविंद सिंह, गजेंद्र रमोला, अमित नौटियाल, साहिल, ज्योति शर्मा आदि मौजूद रहे।
शहर में विकसित होगा साइकिल ट्रैक
Leave a comment
Leave a comment
