Black and White
Rishikesh: नगर निगम परिसर में श्रीगणपति सेवा मंडल ऋषिकेश का गणेश चतुर्थी पर्व पर तीन दिवसीय महोत्सव शुरू हो गया। महोत्सव में राज्यसभा ज्यसभा सांसद नरेश बंसल, श्रीभरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, निवर्तमान मेयर अनीता ममगाईं ने पूजा-अर्चना की। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं। इनकी पूजा से समृद्धि आती है और सभी प्रकार के कष्टों को भगवान गणेश हर लेते हैं। पंजाब से आए मनी शर्मा और पटना से आई डिंपल भूमि ने घर में पधारों गजानन जी…,मेरे लाडले गणेश प्यारे…,गौरी नंदन थारो अभिनंदन…,सुबह सवेरे लेके तेरा नाम प्रभु…आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी। पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, आलोक चावला, विवेक तिवारी, राजेश मनचंदा, कुणाल शर्मा, सुधीर कालरा, प्रिंस मनचंदा, गौरव चावला, प्रिंसी सक्सेना, आर्यन शर्मा, पवन नागपाल, राहुल गुप्ता, विकास, रमेश मुद्गल, ऋषभ नागपाल, अजय कटारिया, योगेश कालरा, राघव भट्नागर आदि मौजूद रहे।
श्रीगणेश चतुर्थी पर्व पर महोत्सव का शुभारंभ…राज्यसभा सांसद नरेश बंसल… महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज हुए शामिल
Leave a comment
Leave a comment
