Black and White@ Desk
Rishikesh: ज्वैलर्स की दुकानों में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस एक्शन में आई है। शहर के सर्राफा कारोबारियों की बैठक लेकर कोतवाल ने उन्हें पूर्व में जारी SOP की याद दिलाते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पर उन्होंने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
बुधवार को कोतवाली में आयोजित बैठक में कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने नगर क्षेत्र के सर्राफा कारोबाारियों का हालचाल जाना। ज्वैलर्स को दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और 90 दिन का कम से कम बैकअप रखने के लिए कहा। उन्होंने कारोबारियों को दुकानें में सुरक्षाकर्मी की तैनाती की भी हिदायत दी। कामकाज करने वाले कर्मचारियों का सत्यापन कराने को निर्देशित किया। दुकान में मुंह ढककर, मास्क पहनकर और हेलमेट लगाने पहुंचने वाले व्यक्तियों को टोकने के लिए भी कहा।
दुकानों में चेकिंग रजिस्ट्रर और पुलिस अधिकारियों से लेकर बीट कांस्टेबल का मोबाइल पर रखने के भी निर्देश दिए। मौके पर एसएसआई विनोद कुमार, एसआई प्रकाश पोखरियाल, नवीन डंगवाल, कविंद्र राणा, चिंतामणि मैठाणी, ज्वैलर्स हितेंद्र पंवार, महेश शर्मा, नारायण कक्कड़, ललित जैन, गौरव भोला, विशाल तायल, सावन वर्मा, रवि, राजीव आदि मौजूद रहे।
सुरक्षाकर्मी करें तैनात, कर्मचारियों का सत्यापन कराएं
Leave a comment
Leave a comment
