By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Black and White LiveBlack and White Live
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • उत्तरप्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • करियर
  • राजकाज
  • खेल
  • चर्चा
  • धर्म
  • शिक्षा
  • हलचल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सिर्फ एक कॉल पर होगा यात्रियों की स्वास्थ्य समस्या का समाधान…AIIMS ने टोल फ्री 7060005829 किया जारी
Share
Notification Show More
Latest News
बापूग्राम वन भूमि प्रकरण पर इंटीग्रेटेड फार्मूला। मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान।
उत्तराखंड हलचल
देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर दर्दनाक हादसा
उत्तराखंड हलचल
सीओ और कोतवाल ने की विधायक से शिष्टाचार भेंट। विधायक ने दिए यातायात और सुरक्षा पर कड़े निर्देश।
उत्तराखंड क्राइम चर्चा
ऋषिकेश में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: चार प्रतिष्ठानों से मुक्त कराए गए चार नाबालिग, केस दर्ज
उत्तराखंड हलचल
भारतीय रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव: बिना टिकट यात्रा और धूम्रपान करने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना।
उत्तरप्रदेश उत्तराखंड देश विदेश राजकाज राज्य
Aa
Black and White LiveBlack and White Live
Aa
  • देश विदेश
  • उत्तराखंड
  • वीडियो
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • करियर
  • राजकाज
  • चर्चा
  • धर्म
  • हलचल
Search
  • Editors Pick
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • राजकाज
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • करियर
  • चर्चा
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हलचल
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Black and White Live > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > सिर्फ एक कॉल पर होगा यात्रियों की स्वास्थ्य समस्या का समाधान…AIIMS ने टोल फ्री 7060005829 किया जारी
Editors Pickउत्तरप्रदेशउत्तराखंडचर्चादेश विदेशराज्यहलचल

सिर्फ एक कॉल पर होगा यात्रियों की स्वास्थ्य समस्या का समाधान…AIIMS ने टोल फ्री 7060005829 किया जारी

Web Editor
Last updated: 2024/05/11 at 10:22 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

चारधाम यात्राः टेलिमेडिसिन सेवा से स्वास्थ्य परामर्श देगा एम्म
– संकट में फंसे तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित होगी योजना
– श्रद्धालुओं के लिए एम्स ने जारी की स्वास्थ्य एडवाइजरी
Desk@Black and White 
Rishikesh: चारधाम यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एम्स ने टेलिमेडिसिन सेवा शुरू कर दी है। जारी हेल्प लाइन नंबर पर किसी भी समय यात्री फोन कॉल के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए परमार्श ले सकेंगे। सब कुछ ठीक रहा तो यह सेवा बुरे समय मे फंसे व्यक्ति के लिए संजीवनी साबित होगी।
शनिवार को संस्थान ने इसके लिए एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर- 7060005829 जारी किया है। इसके अलावा यात्री एम्स की ऑनलाइन कंसल्टेंसी सेवा का लाभ भी उठा सकते हैं।
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित चारों धामों तक पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को प्रति वर्ष स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते चारों धामों में समय-समय पर करवट बदलता मौसम भी श्रद्धालुओं के लिए चुनौती बना रहता है। ऐसे में पहाड़ चढ़ने वाले अधिकांश यात्री हाईपरटेंशन, ऑक्सीजन की कमी के चलते सांस लेने में परेशानी, कार्डियक अरेस्ट, घबराहट, चक्कर आना, उल्टी व दस्त, थकान लगना, हाइपोथर्मिया, पैरों में सूजन और ब्लड प्रैशर जैसी परेशानियों की वजह से कई बार गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं। ऐसे मे एम्स ऋषिकेश ने यात्रियों की इन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को देखते हुए न केवल यात्रा मार्गों पर ड्यूटी देने वाले राज्य सरकार के चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया है, अपितु खराब स्वास्थ्य की वजह से संकट में फंसे श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य परामर्श देने के लिए टेलिमेडिसिन नंबर भी जारी किया है।
जानकारी देते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के अनुरोध पर इस बार चारधाम यात्रा मार्गों में तैनात किए गए डॉक्टरों को एम्स संस्थान द्वारा विशेष तौर से प्रशिक्षित किया गया है। ताकि संकट में फंसे किसी भी तीर्थयात्री को अनुभवी चिकित्सकों के अभाव में जान न गंवानी पड़े। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ को तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य के जांच के तरीके, विधियां और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परेशानी के अनुरूप तत्काल बेहतर इलाज दिए जाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि यात्रा के दौरान यदि किसी गंभीर हालत वाले यात्री को हेली एम्बुलेंस द्वारा एम्स पहुंचाया जाता है, तो ऐसी स्थिति में तत्काल प्रभावकारी इलाज उपलब्ध कराने के लिए संस्थान के ट्रामा सेंटर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां पहले से ही एक डिजास्टर वार्ड भी बना है, जिसमें आपदाग्रस्त लोगों का इलाज किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि संस्थान ई-संजीवनी (कंसल्टेंसी सेवा) के माध्यम से भी जरूरतमंदों को स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध करा रहा है।

You Might Also Like

बापूग्राम वन भूमि प्रकरण पर इंटीग्रेटेड फार्मूला। मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान।

देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर दर्दनाक हादसा

सीओ और कोतवाल ने की विधायक से शिष्टाचार भेंट। विधायक ने दिए यातायात और सुरक्षा पर कड़े निर्देश।

ऋषिकेश में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: चार प्रतिष्ठानों से मुक्त कराए गए चार नाबालिग, केस दर्ज

भारतीय रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव: बिना टिकट यात्रा और धूम्रपान करने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना।

Web Editor May 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article चारधाम यात्रा मार्गों पर तैनात होंगे प्रशिक्षित डॉक्टर…AIIMS में दी जा रही ट्रेनिंग 
Next Article चारधाम यात्रा: मंत्री बोले- अतिथि देवो भव: की भावना से करें स्वागत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बापूग्राम वन भूमि प्रकरण पर इंटीग्रेटेड फार्मूला। मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान।
उत्तराखंड हलचल July 4, 2026
देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर दर्दनाक हादसा
उत्तराखंड हलचल July 3, 2026
सीओ और कोतवाल ने की विधायक से शिष्टाचार भेंट। विधायक ने दिए यातायात और सुरक्षा पर कड़े निर्देश।
उत्तराखंड क्राइम चर्चा June 29, 2026
ऋषिकेश में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: चार प्रतिष्ठानों से मुक्त कराए गए चार नाबालिग, केस दर्ज
उत्तराखंड हलचल June 26, 2026
//

Blackandwhitelive.in न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से देश-दुनिया से लेकर राज्य की खबरों को पाठकों तक पहुंचाना हमारा ध्येय ही नहीं, लक्ष्य भी है। यह प्लेटफार्म आपको तेजी के साथ हर घटना से निर्भीकता और बिना किसी दबाव के निष्पक्षता से रूबरू कराने की कोशिश करेगा।

Quick Link

  • क्राइम
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • वीडियो
  • धर्म
  • करियर
  • शिक्षा

Most Viewed Posts

  • ऋषिकेश: प्रतिबंधित एरिया में कैसे बिकती है शराब? और कैसे होती है अवैध बिक्री?…धरपकड़ देखिए… वीडियो (441)
  • विधानसभा अध्यक्ष बोलीं- रोजगार के लिए यह सबसे बेहतर जरिया (341)
  • ऐसे हुई ट्रेन पकड़ने के चक्कर में मौत… रेलवे ने जारी किया वीडियो (273)
  • NDS के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल…बोले- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी (263)
  • छात्रों के विवाद में तमंचे से फायरिंग, एक का हाथ चीरते हुए निकली गोली  (260)

Out Team

Chief Editor – Rao Mazid Ali
Mobile & WhatsApp- 9997977522, 7906517141

Political Editor- RR

Crime editor- DN

Chief Reporter- RC

Black and White LiveBlack and White Live
Follow US

© 2022 Black & While Live News. All Rights Reserved. | Developed by: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?