Black and White@ Desk
Rishikesh: बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया। अब अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशियों के बीच चुनाव होंगे। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए अब 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। शैल विहार स्थित विधि भवन में बार एसोसिशन की चुनावी प्रक्रिया के तहत दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी दीपक लोहानी और मुकेश कुमार शर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब अधिवक्ता अजय सिंह वर्मा, सुनील नवानी, पंचम सिंह, खुशहाल सिंह कलूड़ा, विपुल शर्मा, भूपेंद्र कुमार शर्मा के बीच सीधी टक्कर होगी। कहा कि उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार कश्यप, शरद सक्सेना और लालमणि रतूड़ी, महासचिव पद पर शैलेंद्र चौहान, मनीष कुमार बिज्लवाण, भूपेंद्र कुमार कुकरेती, राज कौशिक, अजय कुमार ठाकुर और कपिल शर्मा, सहसचिव पद मीनाक्षी नेगी और नरेंद्र सिंह रांगड़, कोषाध्यक्ष पद पर महेश शर्मा, देवेंद्र सेमवाल, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर पूजा बेलवाल, मनीष राजपाल और प्रीति भट्ट, ऑडिटर पद पर प्रमोद कुमार, हरीश कुमार राणा और प्रीति भट्ट चुनाव मैदान में रह गए हैं। कहा कि अब 15 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर ढाई बजे तक मतदान होगा। 18 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।
बार एसोसिएशन चुनाव: सुनील नवानी समेत अध्यक्ष पद पर छह उम्मीदवार…15 को होगा मतदान…18 को शपथ
Leave a comment
Leave a comment
