Black and White@ Desk
Rishikesh: शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर तीर्थनगरी में शनिवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान मुनिकीरेती स्थित मधुवन आश्रम से शुरू हुई यात्रा शहर में मुख्य मार्ग से होते हुए रेलवे रोड पहुंची।
शोभा यात्रा का जगह-जगह पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। भगवान के भजनों और जयकारों पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु झूमते नजर आए। क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेते हुए देश और राज्य के लोगों की खुशहाली की कामना की। यात्रा की रवानगी से पूर्व मंत्री अग्रवाल ने जगन्नाथ भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना और छप्पन भोग चढ़ाया गया।भगवान बलदेव, सुभद्रा और श्रीकृष्ण जी की 26वीं झांकी निकालने पर मधुबन आश्रम को बधाई दी। बताया कि रथ यात्रा का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि रथ के आगे झाड़ू लगाने और रथ को रस्सी के सहारे खींचने से इस सांसारिक जीवन में दोबारा जन्म नहीं लेना पड़ता। भगवान उन्हें इस जन्म के बाद मोक्ष प्रदान करते हैं। यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, नवीन अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अभिनब पाल, हर्ष कुमार आदि शामिल रहे।
