Black and White@Desk
Rishikesh. प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा और महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा का ऋषिकेश आगमन पर व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बाइक रैली भी निकाली गई, जिसमें कई स्थानों पर पुष्पवर्षा भी की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारी हितों को संघर्ष की प्रतिबद्धता दोहराई।
मंगलवार शाम जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल और नगर अध्यक्ष ललितमोहन मिश्र की अगुवाई में व्यापारी कई स्थानों पर जमा हुए। व्यापार सभा घाट रोड अध्यक्ष पवन शर्मा ने भी दर्जनों व्यापारियों के साथ स्वागत किया। कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल को भी फूल-मालाएं पहनाई गई। पवन ने बताया कि हल्द्वानी में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के साथ अन्य पदाधिकारी प्रांतीय दौरे पर हैं।
मौके पर अनिल गोयल, प्रमोद गोयल, प्रतीक कालिया, राकेश अग्रवाल, हरगोपाल अग्रवाल, विनीत गुप्ता, रवि जैन, दीपक तायल, आशु डंग, गोपाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मनीष राजपूत, अखिलेश दीवान, शिवम टूटेजा, शिवम अग्रवाल, सुनील गुप्ता, हेमंत गौड़, नवीन गांधी, संदीप खुराना, नितेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार की तर्ज पर हो ऋषिकेश में रोकथाम: प्रतीक
Rishikesh. हरिद्वार की तर्ज पर ऋषिकेश में डेंगू की रोकथाम के लिए नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव से संबंधित नगर निगम के कर्मचारियों की नाम व नंबर सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे नगर क्षेत्र में डेंगू के प्रकोप को रोकने में काफी सहायता मिलेगी। फॉगिंग व एंटीलार्वा छिड़काव के लिए भी स्थानीय नागरिक मोबाइल नंबर होने संबंधित कर्मचारी से संपर्क कर सकें।
