Black and White@ Desk
Rishikesh: शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेजी से बाहरी राज्यों से आकर लोग बस रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारियों में डर का माहौल पैदा हो रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इस बाबत ज्ञापन सौंपा। व्यापक स्तर पर सघन सत्यापन अभियान चलाने की मांग की।
बुधवार को महामंत्री प्रतीक कालिया की अगुवाई में दर्जनों व्यापारी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ समय से शहर के साथ सटे ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे प्रदेशों से बगैर सत्यापन के सैंकडों लोग रह रहे हैं, जिससे नगर क्षेत्र अराजक माहौल पैदा रहा है। व्यापारियों के साथ स्थानीय लोगों में इससे भय की स्थिति है। बताया कि बाहरी राज्यों के लोगों से संबंधित पहले कुछ घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। उन्होंने व्यापक सत्यापन अभियान के साथ कोतवाली के बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को भी चालू कराने की मांग की।
एसएसआई दर्शन काला के माध्यम से उन्होंने मांग से संबंधित ज्ञापन एसपी देहात कमलेश उपाध्याय को भेजा। ज्ञापन सौंपने वालों में श्रवण जैन, गौरव अग्रवाल, मनीष बनवाल, धर्मेश मनचंदा, सुभाष कोहली, राजपाल ठाकुर, नीरज सहरावत आदि शामिल थे।
कोतवाली पहुंचे व्यापारी….SP के नाम सौंपा ज्ञापन….बोले- शहर से गांव तक चले व्यापक सत्यापन अभियान
Leave a comment
Leave a comment
