Black and White@ Desk
Rishikesh: तमिलनाडु उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर भाजपाईयों में उबाल है। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के बयान को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए शहर में प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर मंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। भाजपा युवा मोर्चे के जिला महामंत्री शिवम टुटेजा की अगुवाई में कार्यकर्ता कोयलघाटी तिराहे पहुंचे। उन्होंने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के पुत्र और सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के हाल ही में सनातन को लेकर दिए बयान पर आक्रोश जाहिर किया। उदयनिधि की मानसिकता को तुच्छ बताते कहा कि जिला महामंत्री ने कहा कि देश में इस तरह के बयान को बर्दाशत नहीं किया जा सकता है। मंत्री ने यह बयान देकर करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने तमिलनाडु के सीएम और मंत्री उदयनिधि से बयान पर सार्वजनिक माफी की मांग की। कहा कि माफी और कार्रवाई होने तक लगातार विरोध को जारी रखेगी। प्रदर्शनकारियों में मंडल अध्यक्ष जगावर सिंह, निखित बर्तावाल, अक्षय खैरवाल, अभिनव पाल, रणजीत सिंह, शिवकुमार गौतम, सुमित पंवार, दिनेश सती, अभिषेक अग्रवाल आदि शामिल थे।
उदयनिधि के बयान पर उबले भाजपाई… फूंका पुतला… किया प्रदर्शन
Leave a comment
Leave a comment
