Black and White@ Desk
Rishikesh: चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर त्रिवेणी घाट रोड व्यापार सभा के व्यापारियों ने जश्न मनाया। उन्होंने इसके लिए ISRO को शुभकामनाएं भी दी। सफल लैंडिंग पर झूमते हुए व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किया। सभा अध्यक्ष पवन शर्मा की अगुवाई में भारत माता की जय के नारे लगाए। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश हर रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कहा कि पीएम मोदी है, तो देश-दुनिया में भारत की तरक्की मुमकिन है। मौके पर संदीप गुप्ता, मोतीराम टुटेजा, प्रदीप गुप्ता, शिवम टुटेजा, कृष्ण कुमार लांबा, सरदार मंगा सिंह, प्रतीक पुंडीर, गौरव अग्रवाल, विनीत गुप्ता, गजेंद्र पाल, हर्षित गुप्ता, मनीष बनवाल, सुरेंद्र कक्कड़, अमित पुंडीर, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग…झूमे त्रिवेणीघाट रोड के व्यापारी…शर्मा बोले- मोदी है, तो मुमकिन है
Leave a comment
Leave a comment
