Crime editor@ DN
Dehradun: अंकिता भंडारी हत्याकांड में एसआईटी 10 दिन में अदालत में चार्जशीट फाइल करने जा रही है। तमाम सबूतों को जुटाने के बाद अब एसआईटी चार्ज कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है। इसके साथ ही एसआईटी हत्यारोपियों का नारको टेस्ट कराने के लिए न्यायालय में अर्जी देगी।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरूगेशन ने इस बाबत रविवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश के लोगों से भी संयम बरतने की अपील की है। कहा कि जनता को एसआईटी पर भरोसा रखने चाहिए। अफवाहें फेलाने से कई दफा जांच में दिक्कत आती है। बता दें कि, चीला-बैराज मार्ग पर गंगा भोगपुर में वनंतरा रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी 18 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई, जिसके बाद 20 सितंबर को राजस्व पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
डीएम पौड़ी के आदेश पर 21 सितंबर को यह मामला रेगुलर पुलिस यानी लक्ष्मणझूला थाने का ट्रांसफर किया गया था। 22 सितंबर को केस मिलने के बाद 24 घंटे में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी रिजॉर्ट मालिक पुलकीत आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था। मामला उछलने के बाद राज्य सरकार ने प्रकरण की जांच एसआईटी को सौंप दी थी, जिसका जिम्मा डीआईजी पी रेणुका देवी को सौंपा गया था।
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 10 दिन में अदालत में फाइल होगी चार्जशीट…नारको टेस्ट के लिए SIT कोर्ट में देगी अर्जी
Leave a comment
Leave a comment
