Crime editor@ DN
Dehradun: अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच और वीआईपी का नाम उजागर करने को लेकर बीते शनिवार को राजभवन पहुंचे ऋषिकेश के अनशनकारियों के मामले में एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बड़ी कार्रवाई की है।
उन्होंने ऋषिकेश में नियमित निगरानी न करने के आरोप में कोतवाल रवि सैनी को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि कैंट प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत और उप निरीक्षक जगत नेगी को भी सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम न करने को लेकर लाइन हाजिर किया है।

