Black and white@ Sport Desk
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का सफर खत्म हो चुका है। 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को इंग्लैंड से 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।
हार के साथ ही टीम इंडिया का विश्व कप जीतने का सपना भी एकबार फिर से टूट गया। अब 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल मुकाबले इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होगा। वहीं चर्चा है कि टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में करारी हार के बाद अब भारतीय टीम में बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं। कई बड़े खिलाडियों को टीम से बाहर भी किया जा सकता है।
हालांकि, फिलहाल यह महज चर्चाएं ही हैं। BCCI की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों की मानें तो अगले साल टी20 वर्ल्ड कप में कई बड़े प्लेयर खेलते हुए नहीं देख सकते हैं।
