Black and white Desk
नई दिल्ली। भारत को रूस-यूक्रेन युद्ध में क्या एक संभावित मध्यस्थ के तौर पर देखा जा रहा है? हाल-फिलहाल के राजनैतिक घटनाक्रमों को देखें, तो इस तरह के सवाल का लाजमी हैं रुस-रुस-यूक्रेन युद्ध शुरू में पश्चिमी देश लगातार इंडिया (भारत) पर दबाव बनाते रहे हैं कि वह रूस से नज़दीकी को कम करे। पश्चिमी देश भारत पर इस बात को लेकर भी निशाना साधते रहे हैं कि इस युद्ध में एक तरफ अमेरिका और यूरोप के देश रूस के खिलाफ मोर्चाबंदी पर हैं तो भारत रूस से सस्ती कीमतों पर तेल खरीद रहा है, लेकिन कुछ वक्त पहले में विदेश मंत्री एस जयशंकर की रूस यात्रा के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया से संकेत जरूर है कि पहले के मुकाबले अमेरिका का भारत के प्रति रुख में नरम है। इस प्रतिक्रिया से इस तर्क को भी बल मिला है कि अमेरिका रूस-यूक्रेन युद्ध का हल ढूंढने में भारत की एक अहम भूमिका देख रहा है। लिहाजा, संभावना यह भी है कि भविष्य में भारत इस संकट में मुख्य भूमिका निभा सकता है।
रूस-यूक्रेन युद्ध: अहम भूमिका में होगा भारत?
Leave a comment
Leave a comment
