Crime editor@ DN
ऋषिकेश। व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरटीआई के जरिए वसूली के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दावा है कि जल्द जांच पूरी कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने 2 नवंबर को एक तहरीर दी थी, जिसमें शहर के तीन लोगों अनिल गुप्ता निवासी मायाकुंड, ऋषिकेश, प्रभु लाल शर्मा निवासी गंगानगर, ऋषिकेश और घनश्याम झा निवासी अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि तीनों लोग शहर में व्यापारियों के खिलाफ आरटीआई लगाकर ब्लैकमेल करते हैं।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अब आरोपियों के खिलाफ धारा 386 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि जल्द ही तफ्तीश पूरी कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ब्लैकमेलिंग के आरोप में अनिल गुप्ता समेत 3 पर मुकदमा
Leave a comment
Leave a comment
