blackandwhite@desk
ऋषिकेश। नवरात्रि के शुभ अवसर पर ऋषिकेश स्थित दूनमार्ग पर ऑटो गैलरी होंडा में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर ऑटो गैलरी की तरफ से ग्राहकों को एलईडी, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, इलेक्ट्रिक कैटल, गैस चूल्हा, स्क्रैच कूपन व अन्य उपहार प्रदान किए गए।
देहरादून के बड़कोट माफी स्थित झीलवाला निवासी बम्बा देवी को होंडा एक्टिवा खरीदने पर इंडक्शन उपहार दिया गया। इससे पहले ऋषिकेश स्थित मायाकुंड निवासी अंकित अग्रवाल को होंडा एक्टिवा खरीदने पर सिल्वर कॉइन, मुनिकीरेती निवासी ज्योति को होंडा ऐक्टिवा खरीदने पर सिल्वर कॉइन व शालिनी कुमारी को होंडा ऐक्टिवा खरीदने पर इलेक्ट्रिक कैटल उपहार में दिया गया। ऑटो गैलरी के संचालक अलक्षेंद्र सिंह ने बताया कि इस त्योहारी सीजन पर गैलरी ने ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहार योजना बनाई है। स्क्रैच कूपन के माध्यम से पहला प्राइज थाइलैंड ट्रिप, दूसरा प्राइज एप्पल 18 प्रो मैक्स, तीसरा प्राइज एक्टिवा 125, चौथा प्राइज एसी, पांचवां प्राइज फ्रिज व छठवां प्राइज एलईडी टीवी रखा गया है।

अलक्षेंद्र सिंह ने ग्राहकों का हार्दिक आभार प्रकट कर कहा कि जनता ने ऑटो गैलरी पर अपना पूर्ण विश्वास जताया है। ऑटो गैलरी ग्राहकों की हर उम्मीद को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। ग्राहकों का ऑटो गैलरी पर विश्वास व स्नेह बना रहे। ऑटो गैलरी भविष्य में भी बेहतर उपहार योजनाओं के साथ ग्राहकों के बीच आती रहेगी।
