By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Black and White LiveBlack and White Live
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • उत्तरप्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • करियर
  • राजकाज
  • खेल
  • चर्चा
  • धर्म
  • शिक्षा
  • हलचल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम परिसर में कार्यक्रम…महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में पहला युवा आयोग होगा गठितः धामी
Editors Pick उत्तराखंड करियर चर्चा राजकाज राज्य हलचल
रोटरी क्लब के शिविर में 134 लोगों ने किया महादान
उत्तराखंड चर्चा राज्य शिक्षा हलचल
मुख्यमंत्री धामी ने फहराया तिरंगा…दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
Editors Pick उत्तराखंड चर्चा राज्य शिक्षा हलचल
स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम परिसर में कार्यक्रम…महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
उत्तराखंड चर्चा राज्य शिक्षा हलचल
AIIMS में चोरी के खुलासे पर पुलिस टीम का सम्मान
उत्तराखंड क्राइम राज्य हलचल
Aa
Black and White LiveBlack and White Live
Aa
  • देश विदेश
  • उत्तराखंड
  • वीडियो
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • करियर
  • राजकाज
  • चर्चा
  • धर्म
  • हलचल
Search
  • Editors Pick
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • राजकाज
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • करियर
  • चर्चा
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हलचल
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Black and White Live > Blog > राज्य > उत्तराखंड > स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम परिसर में कार्यक्रम…महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
उत्तराखंडचर्चाराज्यशिक्षाहलचल

स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम परिसर में कार्यक्रम…महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Web Editor
Last updated: 2026/08/15 at 5:54 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

blackandwhite@bureau
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में महापौर शंभू पासवान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् व जय हिंद के उद्घोषों से गूंज उठा। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में महापौर शंभू पासवान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन असंख्य वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष का परिणाम है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।

 

महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित ऋषिकेश के निर्माण में नगर निगम परिवार का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी हर परिस्थिति में शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने सभी कार्मिकों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने कार्यों को और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, पर्यावरण पर्यवेक्षकों व पर्यावरण मित्रों को महापौर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। मौके पर नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला, उप नगर आयुक्त अंकिता जोशी, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में पहला युवा आयोग होगा गठितः धामी

रोटरी क्लब के शिविर में 134 लोगों ने किया महादान

मुख्यमंत्री धामी ने फहराया तिरंगा…दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

AIIMS में चोरी के खुलासे पर पुलिस टीम का सम्मान

बापूग्राम वन भूमि प्रकरण पर इंटीग्रेटेड फार्मूला। मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान।

Web Editor August 15, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article AIIMS में चोरी के खुलासे पर पुलिस टीम का सम्मान
Next Article मुख्यमंत्री धामी ने फहराया तिरंगा…दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में पहला युवा आयोग होगा गठितः धामी
Editors Pick उत्तराखंड करियर चर्चा राजकाज राज्य हलचल August 16, 2026
रोटरी क्लब के शिविर में 134 लोगों ने किया महादान
उत्तराखंड चर्चा राज्य शिक्षा हलचल August 15, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने फहराया तिरंगा…दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
Editors Pick उत्तराखंड चर्चा राज्य शिक्षा हलचल August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम परिसर में कार्यक्रम…महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
उत्तराखंड चर्चा राज्य शिक्षा हलचल August 15, 2026
//

Blackandwhitelive.in न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से देश-दुनिया से लेकर राज्य की खबरों को पाठकों तक पहुंचाना हमारा ध्येय ही नहीं, लक्ष्य भी है। यह प्लेटफार्म आपको तेजी के साथ हर घटना से निर्भीकता और बिना किसी दबाव के निष्पक्षता से रूबरू कराने की कोशिश करेगा।

Quick Link

  • क्राइम
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • वीडियो
  • धर्म
  • करियर
  • शिक्षा

Most Viewed Posts

  • ऋषिकेश: प्रतिबंधित एरिया में कैसे बिकती है शराब? और कैसे होती है अवैध बिक्री?…धरपकड़ देखिए… वीडियो (447)
  • ऋषिकेश प्रेस क्लब: 77वां स्वतंत्रता दिवस महिला सशक्तिकरण को किया समर्पित (426)
  • विधानसभा अध्यक्ष बोलीं- रोजगार के लिए यह सबसे बेहतर जरिया (345)
  • ऐसे हुई ट्रेन पकड़ने के चक्कर में मौत… रेलवे ने जारी किया वीडियो (275)
  • छात्रों के विवाद में तमंचे से फायरिंग, एक का हाथ चीरते हुए निकली गोली  (270)

Out Team

Chief Editor – Rao Mazid Ali
Mobile & WhatsApp- 9997977522, 7906517141

Political Editor- RR

Crime editor- DN

Chief Reporter- RC

Black and White LiveBlack and White Live
Follow US

© 2022 Black & While Live News. All Rights Reserved. | Developed by: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?