Black and white@ Desk
Rishikesh: मानसून में भारी बारिश के बीच देहरादून जनपद में स्कूलों के आकस्मिक अवकाश को लेकर प्रशासन की लापरवाही से अभिभावक परेशान हैं। जिला प्रशासन की ओर से पिछले कुछ समय से स्कूलों की छुट्टी का आदेश अगले दिन पहुंच रहा है, जिसमें सुबह स्कूल के लिए निकलने के बाद पता चल रहा है कि स्कूल में अवकाश है। इससे न सिर्फ भारी बारिश में अभिभावकों की परेशानियां बढ़ रही हैं, बल्कि सरकारी व निजी स्कूल के प्रबंधन को भी परेशान होना पड़ रहा है।
क्षेत्र में बीते रविवार की देर रात से भारी बारिश चल रही थी। मौसम विभाग की ओर से इसकी चेतावनी भी जारी की गई थी, लेकिन कक्षा 12 तक की छुट्टी के आदेश रविवार की बजाय सोमवार की सुबह सात बजे बाद पहुंचे। इसबीच कई स्कूली बच्चे घर से अभिभावकों के साथ निकल चुके थे और कुछ निकलने की तैयारी में थे। बारिश के बीच अभिभावक किसी तरह से स्कूल पहुंचे ही थे कि पता चला कि जिला प्रशासन की ओर से अवकाश घोषित कर दिया गया है, जिसके बाद फिर से बारिश में नौनिहालों को भीगते हुए वापस घर लेकर पहुंचे। ऐसा नहीं है कि यह पहली दफा हुआ है, इस माह व पिछले महीने भी अभिभाभवकों को छुट्टी का अगले दिन ही पता चला है।
व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने बताया कि देहरादून प्रशासन की लापरवाही की वजह से परेशान अभिभावक हैं। उन्हें भरी बारिश में पहले बच्चों को जोखिम के बीच स्कूल ले जाना पड़ रहा है। छुट्टी का पता लगने के बाद फिर बारिश में वापस लाना पड़ रहा है। उन्होंने देहरादून डीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि अन्य जिलों में इस तरह की समस्या नहीं है। वहां, भारी बारिश में आकस्मिक अवकाश एक दिन पहले ही घोषित करने का आदेश जारी किया जा रहा है, मगर देहरादून में बच्चों की जान जोखिम में डालने का आरोप उन्होंने जिला प्रशासन पर लगाया है।
बोले व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक…लापरवाह प्रशासन, जोखिम में बच्चों की जान
Leave a comment
Leave a comment
