Desk@blackandwhite
Dehradun: उत्तराखंड में भाजपा संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर अभी तक 84 मंडल अध्यक्षों की घोषणा नहीं कर पाई है। हालांकि, विभिन्न जिलों में इस पद पर 220 अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है।
इसमें ऋषिकेश जिले के भी दो मंडल शामिल हैं। पार्टी ने मंडल अध्यक्ष चयन को लेकर 35 से 45 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की है। प्राथमिक और सक्रिय सदस्य होना भी जरूरी है। मंडल अध्यक्षों चयन को लेकर कई तरह की चर्चाएं जारी हैं।
सूत्रों की मानें, तो भाजपा जल्द ही चयन को लेकर फैसला कर सकती है। इस प्रक्रिया में मंडल अध्यक्ष चयन की योग्यता में उम्र सबसे अहम बताई जा रहा है। वहीं, ऋषिकेश मंडल में भी अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं।
चयन में रायशुमारी से लेकर लगभग सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया जा चुका है, जिसमें अब सिर्फ महज नामों की घोषणा होना बाकी है।
भाजपा: मंडल अध्यक्षों की घोषणा का इंतजार…चयन में उम्र भी अहम
Leave a comment
Leave a comment
