Black and White@ Desk
Rishikesh: लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन का 16वां अधिष्ठापन समारोह तपोवन स्तिथ होटल लेमन ट्री में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व गवर्नर लायन एके मित्तल ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह में क्लब अध्यक्ष के रूप में लायन विनोद बिष्ट, सचिव लायन विनीत चावला और कोषाध्यक्ष लायन शिवम अग्रवाल को शपथ दिलाई गई। उपाध्यक्ष अमित सूरी, किशोर मेहता, मेंबरशिप चेयरपर्सन जगदीश पनेसर और पीआरओ घनश्याम डंग आदि को भी शपथ दिलाई। इसबीच मंत्री सुबोध उनियाल ने लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन को बिना स्वार्थ के सेवा करने वाला संगठन बताया। कहा कि स्थापना से अब तक क्लब द्वारा सैंकड़ों लड़कियों की शादी में सहयोग ,बीमार लोगों के लिए रक्तदान के हजारों यूनिट्स की व्यवस्था , शीतकाल में सुबह सुबह गरीबों के लिये चाय नाश्ते की सेवा आदि जैसे बहुत से कार्य बताते है कि क्लब सेवा कार्य में सदा आगे है।
गवर्नर एके मित्तल ने कहा कि डिवाइन का नाम डिस्ट्रिक में सुनहरे शब्दों में लिखा हुआ है। क्लब ने चाहे कोई प्राकृतिक आपदा हो या विद्यार्थीयों की शिक्षा क्लब आगे बढ़कर सेवा कार्य करता है। पंकज बिजलवान, विनय सिसोदिया और आदित्य गुप्ता ने भी विचार रखे। संस्थापक ललित मोहन मिश्र के साथ विकास ग्रोवर ने क्लब के सेवा कार्यों विस्तृत जानकारी दी। संचालन उमा किंगर ने किया।
मौके पर महेश किंगर , विकाश ग्रोवर, कपिल गुप्ता जगमीत सिंह, नवीन गांधी, तरूण प्रभाकर, जगदीश पनेसर, अमित सूरी, किशोर मेहता, अमित सूरी जूनियर, मनदीप सिंह, कृष्णा कालरा, विनीत शर्मा, कुमार गौतम, विशाल संगर, दीपेश कोहली, अंकिता कालरा, अभिनव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
