Black and White@ Desk
Rishikesh: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को एक वर्ष पूरे होने पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कांग्रेसियों ने शहर में मोहब्बत की दुकान खोली। इस दौरान दर्जनों लोगों का गला मिठास से तर कराया गया।
वीरभद्र रोड पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अभिनव सिंह मलिक और ऋषभ राणा की अगुवाई में कार्यकताओं ने स्टॉल लगाकर लोगों को मीठा शरबत बांटा। दर्जनों लोगों को 1000 लीटर शरबत वितरित किया। अभिनव ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने पूरे देश में मोहब्बत का संदेश दिया है। इस संदेश को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाकर नफरत की दुकानों पर ताला लगाएंगे। ऋषभ राणा ने बताया कि नगर निगम के हर वार्ड में मोहब्बत की दुकान खोली जाएगी।
मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, युवा कांग्रेस महासचिव इमरान सैफी, विधानसभा महासचिव विकास केवट, विशाल भारती, अंकुश प्रकाश, शुभम तड़ियाल, संज्जु राणा,पुराण सिंह सजवाण,संजय मान, अंकित सजवाण, रोहित राणा,आशीष रतूड़ी आदि मौजूद थे।
ऋषिकेश में खुली मोहब्बत की दुकान…मिठास से तर हुआ लोगों का गला
Leave a comment
Leave a comment
