Crime editor@ DN
Rishikesh: स्मैक के नशे में एक बाबा ने शीशमझाड़ी में रहने वाले 24 साल के अजय की जान ले ली। सिर्फ जान ही नहीं, बल्कि हत्या को छुपाने के लिए साजिशन अजय के हाथ-पैर बांधे और उसे गंगा में भी फेंक दिया। आरोपी ने यह सब महज चंद रूपयों के लिए किया। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने आरोपी बाबा की निशानदेही पर अजय की स्कूटी, आईफोन और साढ़े चार हजार रूपये की नकदी भी बरामद कर ली है।
दरअसल, अजय (24) पुत्र असरफी शाह से जुड़ी यह घटना तीन मार्च की है। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के मुताबिक लापता अजय का हाथ-पैर बंधा शव पांच मार्च को जल पुलिस को पांडव पत्थर के पास मिला था। हत्या के शक में पिता असरफी ने 10 मार्च को शिकायत दी। वारदात के खुलासे के लिए आठ पुलिस टीम गठित की गई। 48 घंटे में मुखबिर की सूचना पर खारास्रोत से हत्यारोपी बाबा शंकर गिरि उर्फ संजय कुमार पुत्र कंहैया निवासी ग्राम बरोदा, सोनीपत, हरियाणा व हाल निवासी कुटिया नीम बीच, तपोवन को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी शंकर गिरि ने बताया कि वह स्मैक पीने के आदि है और अक्सर अजय के साथ उसने नशा किया। तीन मार्च को भी दोनों ने नीमबीच पर कुटिया के पास ही स्मैक पी। अजय की जेब में पैसे देखकर लालच आ गया। रकम मांगी, तो अजय गाली देते हुए चला गया। फोन कर उसे दोबारा बुलाया और फिर दोनो स्मैक पी। ज्यादा नशा होने पर अजय फिर चिल्लाते हुए गालियां देने लगा, तो उसके सिर पर पत्थर मार दिया। बेहोश होकर अजय गंगा किनारे गिर गया। उसकी जेब से मोबाइल और साढ़े चार हजार रूपये निकाले। हाथ-पैर बांधकर उसे और पत्थर को भी गंगा में फेंक दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी शंकर गिरि पहले भी हरियाणा स्थित पंचकुला स्थित मशां देवी थाने में हत्या और एनपीडीएस के मामले में भी जेल जा चुका है।
‘बाबा’ स्मैक के नशे में मर्डर ‘बा’@ कातिल गिरफ्तार…लालची पहुंचा सलाखों के पीछे
Leave a comment
Leave a comment
