Black and white@ Desk
Rishikesh: श्रीभरत मंदिर में बर्ह्मलीन महंत अशोक प्रपन्नाचार्य की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के पांचवे दिन कथा वाचक डा. कमलदास वेदांती ने सत्संग का महत्व, भगवान राम की महिमा, दानबीर बलि की दानशीलता, सहित संस्कारों का महत्व, महर्षि जमादग्नि की कथा, कंस के जीवन के विभिन्न पक्षों, देवकी वसुदेव विवाह प्रसंग का वर्णन किया।

इस दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की। उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान डा. राम कमलदास वेदांती से आशीर्वाद लिया। मौके पर महंत वत्सल प्रपन्न शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, वरूण शर्मा, सुबोध भंडारी आदि मौजूद रहे।
