Crime editor@ DN
Dehradun: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच और वीआईपी के नाम के खुलासे की मांग को लेकर देहरादून में राज भवन पर धरने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला समेत 11 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में केस किया गया है। यह कार्रवाई उप निरीक्षक मयंक कुमार त्यागी की तहरीर पर हुई है।
कैंट पुलिस के मुताबिक जयेंद्र रमोला, जितेंद्र पाल, दीपक प्रताप, राहुल पांडे, आदित्य झा, रामेश्वरी चौहान, प्रमिला रावत, लक्ष्मी बुडाकोटि, सरोजनी थपलियाल, टीना ध्यानी और संजय सिलस्वाल आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 341, 147, 332 और 353 के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। बता दें कि, जयेंद्र रमोला बीते शनिवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच और वीआईपी के नाम के खुलासे की मांग को लेकर देहरादून पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राज भवन पर धरना देने का प्रयास किया था।

