Political editor@ RR
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर विधानसभा में कांग्रेस कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। 6 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर सेवादल के सह प्रभारी मुनिकीरेती पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
शनिवार को मुनिकीरेती पहुंचे कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सह प्रभारी नीरज त्यागी ने प्रेस वार्ता भी की इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। बताया कि 14 नवंबर से 19 नवंबर तक कांग्रेस नरेंद्र नगर विधानसभा सीट अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिसमें 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन होगा। जबकि 15 नवंबर को अंकिता भंडारी और किरण मामले में कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
16 नवंबर को पूरे विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा रैली निकालकर कांग्रेसी लोगों को कांग्रेस की उपलब्धियां और भाजपा के नकामियों को गिनाने का काम करेंगे। 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर तिरंगा रैली का समापन होगा। कांग्रेस सहप्रभारी नीरज त्यागी ने सभी कांग्रेसियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत और कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर खरोला आदि मौजूद थे।
