- आश्रम में आयोजित हुआ 19वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
- महंत बाबा राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज ने किया शुभारंभ
blackandwhite@desk
ऋषिकेश। निर्मल आश्रम अस्पताल की ओर आयोजित 19वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ आश्रम के महंत बाबा राम सिंह महाराज ने किया। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीते-जी रक्तदान और मरने के बाद नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए। शिविर में संत जोध सिंह महाराज ने चिकित्सा और शिक्षा क्षेत्र में निर्मल आश्रम के कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।
रविवार को निर्मल आश्रम में परिवर्तन चैरिटेबल बल्ड सेंटर ऋषिकेश के सहयोग से चले शिविर में 72 लोगों ने रक्त का दान किया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने शिविर में कहा कि रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। नियमित रूप से रक्तदान से खून में आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित रहती है। बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया।
मौके पर वीडी नौटियाल, राजकुमार, डॉ. इंदू शर्मा, संदीप चौधरी, चैरिटेबल ब्लड सेंटर से अमन रंधावा, अनिल किंगर, कुलदीप सिंह, करमजीत सिंह, चरणजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, दिनेश शर्मा, गुरदीप सिंह, दविंदर सिंह भट्टी आदि मौजूद रहे।
