- अपकमिंग फिल्म के लिए अभिनेत्री राशि के साथ शूट किए झूला पुल पर रोमांटिक सीन
ऋषिकेश। मशूहर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना शुक्रवार को अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश की प्राकृतिक सौंदर्य से घिरी मनमोहक पहाड़ियों के बीच पहुंचे। ऋषिकेश में शिवपुरी और मालाकुंठी पुल पर अक्षय कुमार ने कई दृश्य फिल्माए। वह मालाकुंठी के झूलापुल पर रोमेंटिक सीन फिल्माते हुए दिखे। उनकी शूटिंग की कई तस्वीरें प्रशंसकों ने दूर से कैमरों में भी कैद की।
तस्वीर में अक्षय काले रंग के फॉरमल कपड़े पहने दिखे। अभिनेत्री भी काले रंग के गाउन में रोमेंटिक पोज देतीं नजर आईं। वीडियो और तस्वीरों में वह पुल पर गाना के दृश्य फिल्माने के लिए डांस करते दिखे। अक्षय ने झूला पुल पर शॉट देने के लिए बाइक भी दौड़ाई। शिवपुरी क्षेत्र में उन्होंने यूसुफ बीच पर भी फिल्म के लिए कई दृश्य फिल्माए। अभिनेता अक्षय के ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में शूटिंग करने की सूचना फैंस तक पहुंची, तो वह भी उनके एक दीदार के लिए शूटिंग प्वाइंट के आसपास एक झलक पाने को बेताब दिखे।
मालूम हो कि अक्षय कुमार इससे पहले देहरादून और मसूरी सड़कों व पर्यटक स्थलों पर भी दिख चुके हैं। फिलहाल उनकी इस अपकमिंग फिल्म का टाइल रिलीव नहीं होना बताया गया है। मगर अक्षय के उत्तराखंड में शूटिंग के बाद से इस फिल्म के पर्दे पर आने का राज्य में फैंन्स व लोगों को भी बेसब्री से इंतजार है।

