black and white@desk
ऋषिकेश। शहर में सामाजिक संस्था के सहयोग से दूनमार्ग स्थित इंद्रमणि बड़ोनी चौक और कोयलघाटी तिराहे पर दो आधुनिक पुलिस बूथ स्थापित हुए हैं। यह बूथ पेयजल, बिजली और अलाउंसमेंट सिस्टम से लैस हैं।
एसपी ऋषिकेश जया बलोनी ने मंगलवार को बूथों का उद्घाटन किया। कहा कि इन बूथों से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। पुलिसकर्मी बूथ से न सिर्फ निगरानी कर सकेंगे, बल्कि ट्रैफिक नियमों के प्रति वह लोगों को जागरूक भी कर सकेंगे। ट्रैफिक जाम में अलाउंसमेंट से वह वाहनों को नियंत्रित कर पाएंगे। धूप-बारिश में भी पुलिसकर्मियों को नियमित ड्यूटी करने में आसानी होगी।

एसपी ने बताया कि इस बूथ की खासियत है कि यह न सर्दी ठंडा होगा और न ही गर्मी में गरम होगा। दो शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की तैनाती बूथ में रहेगी। मौके पर टीएसआई रविकांत आदि मौजूद रहे।

