black and white@desk
ऋषिकेश। नगर क्षेत्र में विकास कार्यों का मेयर ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने त्रिवेणीघाट व सड़कों पर सीवर लाइन कार्यों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने निर्धारित समयसीमा में कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। गुणवत्ता को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।
नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला के साथ निरीक्षण पर निकले मेयर पहले त्रिवेणीघाट पहुंचे। सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधि कार्यदायी संस्था को समय पर काम निपटाने के लिए कहा। बोले, ऋषिकेश एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन होता है। ऐसे में सीवर लाइन निर्माण के दौरान आम नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण स्थलों पर आवागमन सुचारु बनाने व लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल जी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, निर्माण की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करने व कार्यों की प्रगति पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी हों, ताकि शहरवासियों एवं तीर्थनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। अवर अभियंता राजेश रावत आदि मौजूद रहे।
गुणवत्ता का रखें ख्याल, समय पर पूरे हों काम: मेयर
Leave a comment
Leave a comment
