Black and White@ Desk
Delhi: भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयो पर चर्चा की।
हथकरघा दिवस पर उत्तराखंड के कारीगरों से निर्मित हिमाद्री का बना शाल और सावन के पवित्र माह मे मां गंगा के जल से भरी गंगाजली व रुद्राक्ष की माला भेंट की। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ NDA की सरकार बनने शुभकामना दी। बंसल ने मोदी के एक दशक के कुशल कार्यकाल पर आधारित पुस्तक अमृतकालम का ड्राफ्ट भी पुएम मोदी को सौंपा।
राज्यसभा सांसद बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी से भेंट के बाद कहा कि यह सुखद अनुभूति थी। प्रधानसेवक से हर बार कुछ नया सिखने को मिलता है। उनके ओजपूर्ण व कुशल नेतृत्व मे भारत विकसित राष्ट्र की और आगे बढ रहा है।
